Monday 13 February 2017

राम" "राम" "राम" "राम"


श्री राम, श्री राम, श्री राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये,
हो रामा, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये!

१) मुख मे हो राम नाम, राम सेवा हाथ मे
तू अकेला नहीं प्यारे राम तेरे साथ मे, राम तेरे साथ मे
विधि का विधान मान हानि लाभ सहिये, हानि लाभ सहिये,
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये,
हो रामा, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये!

२) किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा
होगा प्यारे वही जो श्री राम जी को भाएगा, राम जी को भाएगा,
फल की आशा त्याग, शुभ कर्म करते रहिये, शुभ कर्म करते रहिये,
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये,
हो रामा, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये!

३) ज़िंदगी की डोर सौप हाथ दीना नाथ के,
महलो मे राखे चाहे झोपड़ी मे वास दे, झोपड़ी मे वास दे,
धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिये, राम राम कहिये,
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये,
हो रामा, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये!

४) आशा एक राम जी की दूजी आशा छोड़ दे,
नाता एक राम जी से दूजा नाता तोड़ दे, दूजा नाता तोड़ दे,
साधु संग राम रंग अंग अंग रंगिये, अंग अंग रंगिये,
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये,
हो रामा, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये!

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये,
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये,
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये,
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये,

श्री राम, श्री राम, श्री राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

"राम" "राम" "राम" "राम"

No comments:

Post a Comment