Tuesday 7 February 2017

दोउ चकोर, दोउ चंद्रमा, दोउ अलि, पंकज दोउ।

दोउ चकोर, दोउ चंद्रमा, दोउ अलि, पंकज दोउ।
दोउ चातक, दोउ मेघ प्रिय, दोउ मछरी, जल दोउ॥
आस्रय-आलंबन दोउ, बिषयालंबन दोउ।
प्रेमी-प्रेमास्पद दोउ, तत्सुख-सुखिया दोउ॥
लीला-आस्वादन-निरत, महाभाव-रसराज।
बितरत रस दोउ दुहुन कौं, रचि बिचित्र सुठि साज॥
सहित बिरोधी धर्म-गुन जुगपत नित्य अनंत।
बचनातीत अचिन्त्य अति, सुषमामय श्रीमंत॥
श्रीराधा-माधव-चरन बंदौं बारंबार।
एक तत्व दो तनु धरें, नित-रस-पाराबार...
"राधे कृष्ण राधे कृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे।
राधे श्याम राधा श्याम श्याम श्याम राधे राधे॥"
श्री राधा माधव कृपानिधान, गुरु निम्बार्क दीनदयाल...
"राधा माधव युगल बिहारी, श्री सर्वेश्वर मंगलकारी"...
जय जय श्री राधे...!!

No comments:

Post a Comment