Wednesday 2 March 2016

राम से बड़ा राम का नाम

राम से बड़ा राम का नाम
राम से बड़ा राम का नाम
अंत में निकला ये परिणाम, ये परिणाम
राम से बड़ा राम का नाम
सिमरो नाम रूप बिन देखे
कौड़ी लगे ना दाम
नाम के बंधे खिंचे आयेंगे
आखिर एक दिन राम
राम से बड़ा राम का नाम
जिस सागर को बिना सेतु के
लांघ सके ना राम
कूद गये हनुमान उसी को
लेकर राम का नाम
राम से बड़ा राम का नाम
वो दिलवाले क्या पायेंगे
जिनमें नहीं है नाम
वो पत्थर तेरेंगे जिन पर
लिखा हुआ श्री राम
राम से बड़ा राम का नाम
सिया के राम
राम से बड़ा राम का नाम
राम से बड़ा राम का नाम
अंत में निकला ये परिणाम, ये परिणाम
राम से बड़ा राम का नाम... 

No comments:

Post a Comment