Thursday 7 July 2016

बरसाना

ब्रज का सबसे सुन्दर स्थान - बरसाना
कान्हा का प्राणो से अधिक प्यारा - बरसाना
जहां लाड़ली लाल नित्य विहार करे - बरसाना
जहां श्यामा श्याम नित्य रास करे - बरसाना
जहां श्याम मोर बनके नित्य करे - बरसाना
जहां कृष्ण राधा जु की चरण सेवा - बरसाना
श्याम श्यामा जु के आगे पीछे डोले - बरसाना
जहां श्याम श्यामा रंग होली खेले - बरसाना
जहां कान्हा नित्य सखी रूप बनावे - बरसाना
जहां नित्य आनंद रस बरसता है - बरसाना
जहां अनन्त आनंद रस की खान है - बरसाना
जहां सब करते नित्य रस पान है - बरसाना
जहां हर पल होता राधा राधा नाम है - बरसाना
जहां से श्याम की पहचान है वो है - बरसाना
ब्रज मंडल की महारानी का गाँव है - बरसाना
जो सब संतो , भक्तो की प्राण है - बरसाना
जो मेरे प्राणो से प्यारी का धाम है - बरसाना
जिसको बारम्बार नमन नमन है - बरसाना

No comments:

Post a Comment