Showing posts with label दिल. Show all posts
Showing posts with label दिल. Show all posts

Friday, 4 March 2016

अब दिल ढूंढ रहा है ठिकाना

अब दिल ढूंढ रहा है ठिकाना तेरे चरणो में राधेरानी.......
थाम लो दामन हमारा,डोलती है मेरी  कश्ती पुरानी........
हम बालक है तुम्हारे, भटक जाते है जग की माया में......
तुम हो पालनहारी हमारी बचा लो माया के दलदल से......
अब दिल ढूंढ रहा है ठिकाना तेरे चरणो में राधेरानी.......
थाम लो दामन हमारा,डोलती है मेरी  कश्ती पुरानी........
तुम करुणामयी हो ,तुम कृपामयी हो वृषभानु की दुलारी........
तुम हरिप्रिया हो, तुम हो जग से न्यारी.स्वामिनी हो हमारी......
अब दिल ढूंढ रहा है ठिकाना तेरे चरणो में राधेरानी.......
थाम लो दामन हमारा,डोलती है मेरी  कश्ती पुरानी........
वैसे तो हम लायक नही है चरणधुरी के भी तुम्हारी........
लकिन पुत्र जैसे भी हो माँ लेती है शरण में प्यारी..........
अब दिल ढूंढ रहा है ठिकाना तेरे चरणो में राधेरानी.......
थाम लो दामन हमारा,डोलती है मेरी  कश्ती पुरानी.....

Thursday, 4 February 2016

सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया

सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया
सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया...

एक तो तेरे नैन तिरछे दूसरा काजल लगा
तीसरा नज़रे मिलाना दिल दीवाना हो गया...
सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया

एक तो तेरे होंठ पतले दूसरा लाली लगी
तीसरा तेरा मुस्कुराना दिल दीवाना हो गया...
सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया

एक तो तेरे हाथ कोमल दूसरा मेहन्दी लगी
तीसरा मुरली बजाना दिल दीवाना हो गया...
सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया

एक तो तेरे पाँव नाजुक दूसरा पायल बंधी
तीसरा तेरे घुँघरू बजाना दिल दीवाना हो गया...
सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया

एक तो तेरे भोग छप्पन दूसरा माखन घना
तीसरा खिचडे का खाना दिल दीवाना हो गया...
सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया

एक तो तेरे साथ राधा दूसरा रुक्मण खड़ी
तीसरा मीरा का गाना दिल दीवाना हो गया...
सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया

एक तो तुम देवता हो दूसरा प्रियतम मेरे
तीसरा सपनो में आना दिल दीवाना हो गया...
सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया

सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया
सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया...

Saturday, 26 December 2015

तर्ज : दिल में हो तुम साँसों में तुम...

सपनों में तू अपनों में तू देखु जिधर तू ही तू...
सांसो में तू धड़कन में तू रग रग में तू है समाया...

फेरता नजरें जिधर तू ही तू आये नज़र,,,
छोड़ तुझको "" सांवरे "" बोल जाउँ मैं तो किधर,,,
फूलों में तू कलियों में तू चारों तरफ तेरी माया...
सपनों में तू अपनों में तू देखु जिधर तू ही तू...

चाहे धरती हो आसमां सबमें तेरा वास है,,,
सबका हारे का सहारा है तू मेरा ये विश्वास है,,,
तू ही मेरा मैं हूँ तेरा सबमें ही तेरी ही छाया...
सपनों में तू अपनों में तू देखु जिधर तू ही तू...

"" श्याम "" कहे जब गाऊँ मैं बांसुरी बजाता है तू,,,
प्यारी धुन पे तेरी सबको नचाता है तू,,,
देखा मैंने सारा जहाँ इस दिल को बस तू ही भाया...
सपनों में तू अपनों में तू देखु जिधर तू ही तू...

सपनों में तू अपनों में तू देखु जिधर तू ही तू...
सांसो में तू धड़कन में तू रग रग में तू है समाया...

Tuesday, 24 November 2015

जादूगर मोहन दिल पे जादू ऐसा कर गए

जादूगर  मोहन  दिल  पे जादू  ऐसा कर गए
नैनों के रास्ते से सीधा मेरे दिल में उतर गए
राधा कृपा के मोती बस उनको ही मिले हैं
जो भक्त कृष्ण नाम के सागर में उतर गए
एक बार राधा कृष्ण कहने का परिणाम है
के एक नहीं  मेरे  पूरे सौ  जन्म  सुधर गए
बङा  बेदर्दी  हरजाई  है  मेरा  गिरिधर
के मेरा दिल लेके अपना देने से मुकर गए
क्या हिसाब दोगे मेरे उन महीनों सालों का
जो तेरी यादों में कन्हैया रो रो के यूँ गुजर गए
प्रेम की पराकाष्ठा  थी  बात  ये  विश्वास  की
लिखा था रम नाम वो पत्थर भी जल से तर गए
               राधे राधे

Friday, 13 November 2015

दर्दे दिल कि दवा दिजिए मेरी राधे

दर्दे दिल कि दवा दिजिए मेरी राधे
दर्दे दिल कि दवा दिजिए मेरी श्यामा
थोड़ा सा मुस्कुरा दीजिए मेरी राधे
थोड़ा सा मुस्कुरा दीजिए मेरी श्यामा
मेरा दिल आपका घर हुआ मेरी राधे
आते जाते रहा किजिए मेरी राधे
थोड़ा सा मुस्कुरा दीजिए मेरी राधे
दर्दे दिल कि दवा दिजिए मेरी राधे......
गिर ना जाऊं कहीं राह में चलते चलते
आके खुद आसरा दीजिए मेरी राधे
थोड़ा सा मुस्कुरा दीजिए मेरी राधे
दर्दे दिल कि दवा दिजिए मेरी राधे......
आँधियों में भी बुझ ना सके काबिल
ऐसा दीपक बना दीजिए मेरी राधे
थोड़ा सा मुस्कुरा दीजिए मेरी राधे
दर्दे दिल कि दवा दिजिए मेरी राधे......
में सही हूँ गलत हूँ क्या जानू मेरी राधे
आके खुद फैसला कीजिये मेरी राधे
थोड़ा सा मुस्कुरा दीजिए मेरी राधे
दर्दे दिल कि दवा दिजिए मेरी राधे......
जख्म दुनिया ने मुझको दिए मेरी राधे
आके मरहम लगा दीजिए मेरी राधे
थोड़ा सा मुस्कुरा दीजिए मेरी राधे
दर्दे दिल कि दवा दिजिए मेरी राधे......
मेने माना के में हूँ नहीं तेरे काबिल
मुझको काबिल बना दीजिए मेरी राधे
थोड़ा सा मुस्कुरा दीजिए मेरी राधे
दर्दे दिल कि दवा दिजिए मेरी राधे......
श्री राधे......