Showing posts with label साथ. Show all posts
Showing posts with label साथ. Show all posts

Friday, 11 March 2016

हर जनम में सांवरे का साथ चाहिए

हर जनम में सांवरे का साथ चाहिए
सर पे मेरे नाथ तेरा हाथ चाहिए
सिलसिला ये टूटना नहीं चाहिए
मुजको बस इतनी सौगात चाहिए...

मेरी आँखों के तुम तारे हो
जान से ज्यादा मुझे प्यारे हो
मुजको प्यार की बरसात चाहिए
दिल में तेरे भाव के जजबात चाहिए...

मुझपे तेरी किर्पा यूँ कम ना है
फिर भी एक छोटी सी तमन्ना है
जीते जी एक तुमसे मुलाकात चिहिए
हर कदम पे कान्हा तेरा साथ चाहिए...

मेरी दुनिया को तुम बसाए हो
मेरे दिल में तुम समाए हो
नाम तेरा होठों पे दिन रात चाहिए
जिक्र हो तेरा ऐसी सौगात चाहिए...

हर जनम में सांवरे का साथ चाहिए
सर पे मेरे नाथ तेरा हाथ चाहिए
सिलसिला ये टूटना नहीं चाहिए
मुजको बस इतनी सौगात चाहिए...

~~( तर्ज : देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए...)

" ʝaï ֆɦʀɛɛ kʀɨֆɦռa "