Showing posts with label श्यामा तेरे चरणों की गर धुलजो मिल जाए. Show all posts
Showing posts with label श्यामा तेरे चरणों की गर धुलजो मिल जाए. Show all posts

Monday, 3 October 2016

राधे तेरे चरणों की, श्यामा तेरे चरणों की गर धुलजो मिल जाए

राधे तेरे चरणों की, श्यामा तेरे चरणों की गर धुलजो मिल जाए
सच कहता हूँ मेरी, तकदीर ही बदल जाए

सुनते है तेरी रहमत, दिन रात बरसती है,…दिन रात बरसती है

एक बूँद जो मिल जाए, दिल की कलि खिल जाय
सच कहता हूँ मेरी, तकदीर ही बदल जाए,

राधे तेरे चरणों की…

यह मन बड़ा चंचल है, कैसे तेरा भजन करूँ….कैसे तेरा भजन करूँ.

जितना इसे समझाउं, उतना ही मचल जाए
सच कहता हूँ मेरी, तकदीर ही बदल जाए,

राधे तेरे चरणों की…

नजरों से गिराना ना, चाहे जितनी सजा देना…..चाहे जितनी सजा देना

नज़रों से जो गिर जाए, मुश्किल ही सँभल पाए
सच कहता हूँ मेरी, तकदीर ही बदल जाए,

राधे तेरे चरणों की….

राधे मेरे जीवन की बस एक तमन्ना है…..बस एक तमन्ना है,

तू सामने हो मेरे, मेरा दम ही निकल जाए…
सच कहता हूँ मेरी, तकदीर ही बदल जाए,

राधे तेरे चरणों की…
श्यामा तेरे चरणों की…