Showing posts with label विनय हमारी है. Show all posts
Showing posts with label विनय हमारी है. Show all posts

Friday, 22 January 2016

विनय हमारी है

विनय हमारी है देवा सुनलो
श्रद्धा से चरणों में हम झुके है |
कर में सुमन है मन में लगन है
करता नमन है तेरी शरण है
आशीष दे सिर पे हाथ रख दो |
उषा की बेला मैँ हूं अकेला
जब हो सवेरा लग जाये मेला
पूजा की थाली स्वीकार कर लो |
मथुरा निवासी हे अविनाशी
ज्योति प्रकाशि हे ज्ञान राशि
दया की प्रतिमा तेजोमयी है |
हे मेरे स्वामी हे मेरे देवा
तुम्हारे चरणों में है मेरी सेवा
हृदय पुकारे करो ना न्यारा |

सर्वे हरु भक्तो को...


|| जय श्री कृष्णा ||
|| राधे राधे ||