Showing posts with label मेरा दिल तो दीवाना हो गया. Show all posts
Showing posts with label मेरा दिल तो दीवाना हो गया. Show all posts

Sunday, 17 July 2016

मेरा दिल तो दीवाना हो गया

मेरा दिल तो दीवाना हो गया , मुरली वाले तेरा…
नज़रों का निशाना हो गया , मुरली वाले तेरा…

जब से नज़र से नज़र मिल गई है…
उजड़े चमन की कली खिल गई है…
क्या नज़रें मिलाना हो गया…मुरली वाले तेरा…

दिवानगी ने क्या~क्या दिखाया…
दुनियाँ छुड़ाके तुमसे मिलाया…
दिवाना जमाना हो गया…मुरली वाले तेरा…

प्राणों के प्यारे कहाँ छुप गये हो…
नैनो के तारे कहाँ छुप गये हो…
क्या नज़रे मिलाना हो गया…मुरली वाले तेरा…

तू मेरा प्यारा~प्यारा मैं तेरा पागल…
तिरछी नज़रों से दिल मेरा घायल…
मेरे दिल में ठिकाना हो गया…मुरली वाले तेरा…

मेरा दिल तो दीवाना हो गया , मुरली वाले तेरा…
नज़रों का निशाना हो गया , मुरली वाले तेरा…

...✍ʝaï ֆɦʀɛɛ kʀɨֆɦռa...✍