Showing posts with label मुश्कुराता रंग रंगीला. Show all posts
Showing posts with label मुश्कुराता रंग रंगीला. Show all posts

Monday, 24 October 2016

मुश्कुराता रंग रंगीला.

मुश्कुराता रंग रंगीला...सबका प्यार छैल छबिला...
कोई नहीं है...जग में तुझसा...
साँवरा...साँवरा...साँवरा...साँवरा...

सर पे तेरे मोर मुकुट केशरिया जामा...
अधरों पे मुरली...गले वैजन्ति माला...
ओ सांवरियां...ओ सांवरियां...
दिल ये हुआ तुझपे फिदा...
मुश्कुराता रंग रंगीला...सबका प्यार छैल छबिला...

देख~देख तुझको मन गाये तराना...
झुम झुम तन ये करे नर्तन दिवाना...
ओ सांवरियाँ...ओ सांवरियाँ...
मन ये मेरा गाये मल्हार...
मुश्कुराता रंग रंगीला...सबका प्यार छैल छबिला...

छुप~छुप के कब तक यूँ हमको छलोगे...
कब तक यूँ हमसे छुपते फिरोगे...
ओ सांवरियाँ...ओ सांवरियाँ...
बात क्या है बता...
मुश्कुराता रंग रंगीला...सबका प्यार छैल छबिला...

गीत तेरे मित मेरे होंठों को भायें...
हर पल "" अनोखे "" तेरी याद सताये...
ओ सांवरियाँ...ओ सांवरियाँ...
क्या जाने क्या हो गया...
मुश्कुराता रंग रंगीला...सबका प्यार छैल छबिला...

मुश्कुराता रंग रंगीला...सबका प्यार छैल छबिला...
कोई नहीं है...जग में तुझसा...
साँवरा...साँवरा...साँवरा...साँवरा...

( तर्ज : हँसता हुआ नूरानी चेहरा - फ़िल्म...पारसमणी...)