Showing posts with label भला किसी का कर ना सको तो. Show all posts
Showing posts with label भला किसी का कर ना सको तो. Show all posts

Sunday, 31 July 2016

भला किसी का कर ना सको तो

भला किसी का कर ना सको तो…बुरा किसी का मत करना |
फूल नहीं बन सकते तो तुम…कांटे बनकर मत रहना ||

बन न सको भगवान अगर तुम…कम से कम इंसान बनो |
नहीं कभी शैतान बनो…नहीं कभी हैवान बनो |
सदाचार अपना न सको तो…पापों में पग मत धरना ||
भला किसी का कर ना सको तो…बुरा किसी का मत करना…

स्तय वचन ना बोल सको तो…झूठ कभी भी मत बोलो |
मौन रहो तो ही अच्छा है…कम से कम विष मत घोलो |
बोलो यदि पहले तुम बोलो…फिर मुंह को मत खोला करना ||
भला किसी का कर ना सको तो…बुरा किसी का मत करना…

घर ना किसी का बसा सको तो…झोपड़ियाँ ना जला देना |
मरहम पट्टी कर ना सको तो…खार को मतना लगा देना |
दीपक बनकर जल ना सको तो…अंधियारा भी मत करना ||
भला किसी का कर ना सको तो…बुरा किसी का मत करना…

अमृत पिला सको ना किसी को…जहर मिलते भी डरना |
धीरज बन्धा नहीँ सकते तो…घाव किसी के मत करना |
ईश्वर के नाम की माला लेकर…सुबह शाम जपा करना ||
भला किसी का कर ना सको तो…बुरा किसी का मत करना…

*•.¸Black heart (cards)¸.•* हरे कृष्णा *•.¸󾬐¸.•* हरे कृष्णा*•.¸󾬕
¸.•**•.¸󾬔¸.•*.कृष्णा कृष्णा.*•.¸󾬐¸.•*.हरे हरे.*•.¸󾬍
󾬐¸.•*..हरे राम..*•.¸󾬖¸.•*..हरे राम..*•.¸󾬗
¸.•**•.¸󾬔¸.•*..राम राम..*•.¸󾬐¸.•*..हरे हरे..*•.¸Black heart (cards)¸.•*