Showing posts with label तू पुकार ले सांवरे को. Show all posts
Showing posts with label तू पुकार ले सांवरे को. Show all posts

Saturday, 31 December 2016

तू पुकार ले सांवरे को...साँवरा तेरे साथ है।

तू पुकार ले सांवरे को...साँवरा तेरे साथ है।
मन की आँखे खोल...तेरे सामने घनश्याम है।।

हर घडी हर पल का साथी ऐसा ये दिलदार है,
छोड़ दे तू साथ चाहे...ये सदा तेरे साथ है,
तू मुसाफिर है जहाँ में...ये है मालिक जान ले।
तू पुकार ले सांवरे को...साँवरा तेरे साथ है।

कौन है कोई नहीं...तेरा संसार में,
तु जिसे अपना समझता...वो है माया बाँवरे,
तू पतंग है डोर अपनी सांवरे संग बाँध ले।
तू पुकार ले सांवरे को...साँवरा तेरे साथ है।

है कठिन ये अग्नि पथ है ये हमारी जीन्दगी,
तु बना ले सांवरे को अपना जीवन सारथी,
मुस्कुराते कट जायेगी...यें अनोखी जीन्दगी।
तू पुकार ले सांवरे को...साँवरा तेरे साथ है।

( तर्ज : आपकी नज़रों ने समझा...)

•¡✽🌿◆🍒🎼🍒◆🌿✽¡•
जय श्री कृष्णा
राधे राधे