Showing posts with label जय माता दी. Show all posts
Showing posts with label जय माता दी. Show all posts

Tuesday, 28 March 2017

जय माता दी

सजा तेरा दरबार जहाँ...धूम मची भक्तो की वहाँ

रंग रंगीला मन मेरा...झूम उठा तुम्हें देख वहाँ
हो गये हम तेरे.....हो गये हम तेरे.....

ढूंढता मैं फिर रहा था तुझ्को मारा-मारा
जहाँ तुम्हारी चर्चा होती मैं वहीँ रुक जाता
सुनके तेरी श्री लीला मन मेरा भी खिल जाता
हो गये हम तेरे.....हो गये हम तेरे.....

आया था दरबार में तेरे हाजरी लगाने
क्या पता था मिळ जाओगीे मुझको मेरी मैया
ये भरम हो या सपना टूटे ना मेरी मैया
हो गये हम तेरे.....हो गये हम तेरे.....

में खड़ा अपलक निहारूँ तुझको ही "" मैया ""
हो न जाओ तुम कहीं इन नैनो से ओझल रे
अब न छूटे साथ तेरा आन मिलो मेरी माता.....
हो गये हम तेरे.....हो गये हम तेरे.....

सजा तेरा दरबार जहाँ...धूम मची भक्तो की वहाँ

रंग रंगीला मन मेरा...झूम उठा तुम्हें देख वहाँ
हो गये हम तेरे.....हो गये हम तेरे.....

|| जय माता दी ||

Sunday, 26 March 2017

माँ

तुम्हारा स्वागत है माँ तुम आओ
सिंह की सवार बनकर
रंगों की फुहार बनकर
पुष्पों की बहार बनकर
सुहागन का श्रंगार बनकर
तुम्हारा स्वागत है माँ तुम आओ

खुशियाँ अपार बनकर
रिश्तों में प्यार बनकर
बच्चों का दुलार बनकर
समाज में संस्कार बनकर
तुम्हारा स्वागत है माँ तुम आओ

रसोई में प्रसाद बनकर
व्यापार में लाभ बनकर
घर में आशीर्वाद बनकर
मुँह मांगी मुराद बनकर
तुम्हारा स्वागत है माँ तुम आओ

संसार में उजाला बनकर
अमृत रस का प्याला बनकर
पारिजात की माला बनकर
भूखों का निवाला बनकर
तुम्हारा स्वागत है माँ तुम आओ

शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी बनकर
चंद्रघंटा, कूष्माण्डा बनकर
स्कंदमाता, कात्यायनी बनकर
कालरात्रि, महागौरी बनकर
माता सिद्धिदात्री बनकर
तुम्हारा स्वागत है माँ तुम आओ

तुम्हारे आने से नव-निधियां
स्वयं ही चली आएंगी
तुम्हारी दास बनकर
तुम्हारा स्वागत है माँ तुम आओ

सभी पर माँ की कृपा खूब बरसे ।

***※═❖═▩ஜ۩.۞.۩ஜ▩═❖═※***
🌟👣 🚩 जय माता दी 🚩 👣🌟
***※═❖═▩ஜ۩.۞.۩ஜ▩═❖═※***